औरंगाबाद : ओबरा सीएचसी में सर्पदंश, डायरिया और एंटी-रेबीज की दवाएं पर्याप्त, स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य से संबंधित बैठक करते प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी । | Prabhat Khabar Network

स्वास्थ्य से संबंधित बैठक करते प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी

औरंगाबाद जिले के ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश, एंटी-रेबीज, डायरिया और हैजा जैसी मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्पदंश, एंटी-रेबीज, डायरिया, हैजा समेत विभिन्न मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए दवाएं और आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम कुमार सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक के दौरान दी.

स्वास्थ्यकर्मियों को लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी

बैठक में डॉ. विक्रम कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से तैनात रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए.

बरसात में डायरिया और जलजनित बीमारियों को लेकर अलर्ट

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जुलाई और अगस्त के दौरान डायरिया सहित जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि डायरिया के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त बेड और अन्य आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है.

200 से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध, स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु

स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर ने बताया कि सीएचसी ओबरा में 200 से अधिक प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल दो चिकित्सकों के माध्यम से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है, फिर भी उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं. बैठक में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन