SUPAUL : जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार, भा.प्र.से. ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट :

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार, भा.प्र.से. ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 03 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनसे संबंधित मामलों पर जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया.

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा. सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए. जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर त्वरित पहल से लोगों में भरोसा भी बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन