पकड़ी गयी लेडी गैंग की तीन चोर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2017 6:44 AM
विज्ञापन

घर में चोरी करते दो महिला सहित तीन चोर चढ़े लोगों के हत्थे पतरघट ओपी क्षेत्र के कहरा की घटना पतरघट : सावधान, आपके घर पर लेडी गैंग की तो नहीं है नजर. यदि आप अनजान हैं तो सावधान हो जाइये. महानगर की तरह इस जिले में भी महिला गैंग आपके घर व प्रतिष्ठानों पर […]
विज्ञापन
घर में चोरी करते दो महिला सहित तीन चोर चढ़े लोगों के हत्थे
पतरघट ओपी क्षेत्र के कहरा की घटना
पतरघट : सावधान, आपके घर पर लेडी गैंग की तो नहीं है नजर. यदि आप अनजान हैं तो सावधान हो जाइये. महानगर की तरह इस जिले में भी महिला गैंग आपके घर व प्रतिष्ठानों पर नजर रख रही है. यह हम नहीं जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के धबौली पश्चिमी पंचायत के कहरा गांव में रविवार की रात आशुतोष झा के घर चोरी करते दो महिला सहित तीन चोर लोगों के हत्थे चढ़ने के बाद इसका खुलासा हुआ है, जबकि गैंग के दो सदस्य भागने में सफल रहे. पूछताछ में चोर ने बताया कि वह लोग दिन में कबाड़ी का काम करता है. उसी दौरान सुनसान घरों की जानकारी लेकर गैंग के सदस्य अपने अन्य सदस्यों को देती है. जिसके बाद योजनानुसार चोरी को अंजाम दिया जाता है. घर के अलावा लोगों के घर में आयोजित होने वाले शादी सहित अन्य समारोह में भी अपना निशाना बनाता है.
भिरखी का रहने वाला है चोर: पुलिस के समक्ष गिरफ्तार चोर ने अपना नाम भिरखी निवासी भीम कुमार, मो जुबैर की पत्नी रोशन खातून, दनौरी पासवान की पत्नी काजल देवी बताया. पकड़ाये चोर ने भागने वाले दो महिला व कई पुरुष सदस्यों का नाम पता पुलिस को बताया है. चोर ने बताया कि वह लोग भिरखी से ही सहरसा, मधेपुरा सहित अन्य जगहों पर जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. शहर सहित अन्य जगहों पर हुई चोरी की घटना में भी काफी सफलता मिलने की उम्मीद है. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. पकड़ाये चोर पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मामले की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत महिला पुलिस बल के साथ पतरघट ओपी पहुंच सभी चोर को अपने साथ लेकर चले गये. गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










