अब बलराम के दरवाजे पर कैसे बजेगी शहनाई!

सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत स्थित लक्षमीनियां गांव के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को अगलगी की हुई भीषण घटना ने पीड़ित गरीब परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है. अग्नि पीड़ितों का सारा सामान जल कर राख हो गया. जिसके कारण उनके समक्ष भोजन व आशियाने के साथ ही अन्य […]
सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी पूरब पंचायत स्थित लक्षमीनियां गांव के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को अगलगी की हुई भीषण घटना ने पीड़ित गरीब परिवारों की कमर तोड़ कर रख दी है. अग्नि पीड़ितों का सारा सामान जल कर राख हो गया. जिसके कारण उनके समक्ष भोजन व आशियाने के साथ ही अन्य कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है. अगलगी में दो परिवारों के 02 घर जल कर राख हो गये हैं. जिसमें पीड़ित ढलो उर्फ बलराम मंडल व गणेश मंडल का एक- एक घर सहित घर में रखे 35 हजार रुपये नकद सहित मवेशी भी जल कर खाक हो गये. जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात पीड़ित ढलो खाना खाकर सो गये थे.
कि अचानक रात में देखा कि वो आग के आगोश में पूरी तरह घिर चुके हैं. लेकिन किसी तरह वो सभी परिवार घर से जान बचाकर बाहर निकले और हल्ला करने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर सहित घर में रखा सारा समान जल कर राख हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख मिलन देवी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार व पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पिंटू ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बधाया और सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं पीड़ित द्वारा घटना की सूचना अंचलाधिकारी व थाना को भी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










