अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, जनता दरबार से पहले क्या चल रहा अंदर?

नीतीश कुमार
Nitish Kumar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार सुबह अचानक जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वहां आज से शुरू हो रहे जनता दरबार की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान मंत्रियों के बैठने और जनसुनवाई की व्यवस्था देखने के बाद, बेटे निशांत कुमार से जुड़े सवाल पर वे हाथ जोड़कर चुपचाप निकल गए.
Nitish Kumar: सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए. आज से जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार और जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है. इसी नई व्यवस्था की तैयारियों को देखने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नीतीश कुमार सुबह पार्टी दफ्तर पहुंचे थे. जेडीयू की नई पहल के तहत अब पार्टी कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी.
जनता दरबार में मंत्री और वरिष्ठ नेता लोगों से मिलेंगे, उनकी शिकायतें सुनेंगे और समाधान की दिशा में काम करेंगे. जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री शीला मंडल और मंत्री बुलो मंडल समेत कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसका मकसद पार्टी संगठन और जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत करना है.
जनसुनवाई कक्ष का भी किया निरीक्षण
नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में उस विशेष कमरे का भी निरीक्षण किया जहां जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बैठने की व्यवस्था, आम लोगों की सुविधा और कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तार से जानकारी ली.
जेडीयू कार्यालय से निकलते समय मीडिया ने जब उनसे उनके बेटे और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. नीतीश कुमार हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए वहां से निकल गए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
संगठन को सक्रिय मोड में लाने की तैयारी
नई सरकार के गठन और हालिया बदलावों के बाद जेडीयू अब संगठनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय दिखना चाहती है. जनता दरबार जैसे कार्यक्रम के जरिए पार्टी जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
जेडीयू नेताओं का कहना है कि जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और तुरंत समाधान की दिशा में काम करना इस पहल का मकसद है. अब देखना होगा कि पार्टी का यह नया मॉडल बिहार की राजनीति और जनता के बीच कितना असर छोड़ता है.
इसे भी पढ़ें: CMO में सम्राट चौधरी ने अपने भरोसेमंद अफसरों को दी कमान, देखेंगे कामकाज, जानिए इनके बारे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










