रिलीज होते ही छाया ‘एलर्जी बा भतार से’, खुशी कक्कड़ के गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 May 2026 1:42 PM
एलर्जी बा भतार से फोटो- यूट्यूब
खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना "एलर्जी बा भतार से" रिलीज हो गया है. गाने का देसी अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. इसपर जमकर रील्स बन रहे हैं.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना “एलर्जी बा भतार से” रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने का मजेदार टाइटल और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज के बाद से ही फैंस इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं.
“एलर्जी बा भतार से” सॉन्ग रिलीज
इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी खास आवाज में गाया है, जबकि वीडियो में उनके साथ अराधेया सिंह नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और मस्तीभरा अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. गाने के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं, जिन्होंने इसे पूरी तरह भोजपुरी दर्शकों के टेस्ट के हिसाब से तैयार किया है.
म्यूजिक इस शख्स ने दिया
वहीं म्यूजिक की जिम्मेदारी टिंकू तूफान केशरी ने संभाली है. गाने का संगीत काफी एनर्जेटिक रखा गया है, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो डायरेक्शन आकाश राज ने किया है और उन्होंने गाने को रंगीन और एंटरटेनिंग अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.
“एलर्जी बा भतार से” के बारे में
वीडियो की एडिटिंग शरवन तिवारी ने की है, जबकि डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है. पोस्टर डिजाइन बॉबी जीएफएक्स ने तैयार किया है, जो रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया था. गाने को प्रोड्यूस भी टिंकू तूफान केशरी ने किया है. “एलर्जी बा भतार से” को खुशी कक्कड़ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को भोजपुरी ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










