ठनका गिरने से हजारों की संपत्ति जली, एक जख्मी

करजाइन : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 अड़रहा गांव निवासी हरिकांत मिश्र के घर मंगलवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से चदरे का एक घर जल कर राख हो गया. साथ ही उक्त घर में सोये श्री मिश्र आग की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. जानकारी […]
करजाइन : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 अड़रहा गांव निवासी हरिकांत मिश्र के घर मंगलवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से चदरे का एक घर जल कर राख हो गया. साथ ही उक्त घर में सोये श्री मिश्र आग की चपेट में आने से जख्मी हो गयी. जानकारी अनुसार मंगलवार की रात लगभग एक बजे एकाएक बारिश शुरू हुई. इस दौरान मेघगर्जन के साथ ही श्री मिश्र के घर ठनका की चपेट में आ गया. जिससे श्री मिश्र के चदरे का घर जल कर स्वाहा हो गया. ग्रामीणों के अनुसार श्री मिश्र उक्त घर में ही सोये हुए थे.
जहां घर में आग लगने के उपरांत श्री मिश्र के विछावन आग की चपेट में आ गया. आग लगने की शोर सुनते ही आस पड़ोस के लोग दौड़कर आये और श्री मिश्र को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ किया. लेकिन जब तक श्री मिश्र को बाहर निकाला गया. तब तक आग उनके बिछावन में पूरी तरह फैल चुका था जिससे उनका बयां पैर झुलस गया. लोगों ने जख्मी श्री मिश्र को तुरंत सिमराही रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका उपचार कराया गया. इधर ठनका गिरने से आस पास के लोगो के घर में लगे बिजली वायरिंग के साथ घर के बिजली चलित उपक्रम पंखा, टीवी आदि जलने की सूचना मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










