Shekhapura News: हत्या या हादसा? शरीर पर जले के निशान और परिजनों का बड़ा आरोप

Shekhapura News:शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की लाश खंधे से बरामद की गयी है.
Shekhapura News: शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की लाश खंधे से बरामद की गयी है.
Shekhapura News:(चतुरानन्द मिश्र ) शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधन बीघा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर की लाश खंधे से बरामद की गयी है. खंधा में लाश मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. जबकि, घटनास्थल पर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान जोधन बीघा गांव निवासी चंद्र चौधरी के बेटे शंकर चौधरी के रूप में की गई है. मृतक का शव गांव से दक्षिण निमी खंधा से बरामद की गई.
मृतक के दाहिने हाथ,दाहिने पैर,बाएं जांघ सहित शरीर के अन्य जगहों पर चमड़ा के झुलसने का निशान है.मृतक के परिजन हत्या कर लाश को जलाने का आरोप लगा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन करने में जुट गई है. उधर,मामले की जांच पड़ताल को लेकर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जुट गए हैं. एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उस मामले का खुलासा हो पायगा.
FCL टीम घटनास्थल पहुंचकर तथ्य जुटाने में जुटी
शेखोपुरसराय थाना के जोधनबीघा गांव के खंधे से अधेड़ की लाश बरामद किये जाने के मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों को जुटाने में जुट गयी है.एफएसएल टीम के सदस्य घटना स्थल के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच पड़ताल करने और साक्ष्यों को इक्कठा करने के काम में लगे हैं.
दिन के 11 बजे घर से निकला था अधेड़
मृतक के परिवार वालों का कहना है शंकर चौधरी घर से करीब 11 बजे बाहर निकला था. वहीं,दिन के ढाई बजे के करीब उसके शव को बधार में देखा गया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दूसरे दिन शव बरामद होने की घटना से लोग हैरान
जिला पुलिस प्रशासन अभी अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर खंधा से मंगलवार को मिली मुन्नी देवी नामक एक 48 वर्षीय मिला की लाश की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई कि 24 घंटे अंदर यानि दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के जोधनबीघा गांव से अधेड़ की लाश को बरामद किया है. लगातार दूसरे दिन लाश मिलने की घटना से लोग हैरान हैं. वहीं,इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल बन रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










