शेखपुरा में कई दिनों से बंद नहर प्रशासन ने खुलवायी, 52 गांवों के किसानों को राहत
खुली हुई नहर की तस्वीर
अरियरी प्रखंड की वह एकमात्र नहर जिसे कई दिनों से बंद रखा गया था, अब प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद चालू कर दी गई है. इससे 52 गांवों के किसानों को राहत मिली है, हालांकि कचना छिलका के पास टूटे फाटक की मरम्मत की मांग जारी है.
Shiekhpura News: जिले के अरियरी प्रखंड में नवादा जिले से होकर आने वाली एकमात्र नहर को कई दिनों तक बंद रहने के बाद प्रशासन के निर्देश पर चालू कराया गया. जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर एसडीएम प्रियंका कुमारी और सीडीपीओ डॉ. राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और नहर का कुछ हिस्सा खुलवाया.
आपके शहर में
बरुनी गांव तक पहुंचा नहर का पानी
रालोमो जिलाध्यक्ष देवेन मुखिया ने बताया कि नहर का पानी बरुनी गांव तक पहुंच चुका है. हालांकि, कचना छिलका के पास फाटक टूटे होने के कारण पानी की आमद कम हो रही है. इससे आगे के क्षेत्रों में पर्याप्त पानी पहुंचने को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है.
टूटे फाटक की मरम्मत कराने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से कचना छिलका के पास टूटे फाटक को जोड़ने और नहर की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि नहर की समुचित मरम्मत होने से पानी की आपूर्ति बेहतर हो सकेगी और किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी.
52 गांवों के किसानों को मिलता है सिंचाई का लाभ
इस नहर से अरियरी प्रखंड के करीब 52 गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलता है. नहर के जरिये हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई होती है. ऐसे में नहर के बंद रहने और पानी की कम आमद से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
सिंचाई मंत्री को आवेदन देने की तैयारी
रालोमो जिलाध्यक्ष देवेन मुखिया ने बताया कि नहर की मरम्मत को लेकर सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन को आवेदन देने की तैयारी की जा रही है. ग्रामीणों की मांग है कि नहर और उसके फाटकों की मरम्मत जल्द करायी जाये, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए