चंचला हत्याकांड में फरार भाई शुभम ने किया सरेंडर, मां-पिता के बाद अब तीसरा आरोपी भी जेल में, जानिए क्या है मामल?

Updated:
विज्ञापन

हथकड़ी.

प्रेम विवाह के बाद परिवार के सदस्यों द्वारा की गई चंचला कुमारी की हत्या के मामले में फरार चल रहा भाई शुभम कुमार ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके साथ ही, इस सनसनीखेज मामले के तीनों आरोपी अब जेल भेजे जा चुके हैं.

विज्ञापन

Chanchala Murder Case: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा युवती चंचला कुमारी की हत्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे उसके भाई शुभम कुमार ने सोमवार को नगर थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके साथ ही करीब दो साल से फरार चल रहे इस मामले के तीनों आरोपी अब जेल भेजे जा चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

25 नवंबर 2024 को घर में हुई थी चंचला की मौत

नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही मौत हुई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई. अनुसंधानकर्ता सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मृतका के माता-पिता और भाई पर उसकी हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आयी थी.

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मामले को हत्या का पाया. इसके बाद मृतका के पिता बच्चन देव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया गया.

एक सप्ताह के अंदर तीनों आरोपी जेल भेजे गये

घटना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये थे. कोर्ट ने तीनों के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था. पुलिस ने करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी मां अनीता देवी को स्कूल जाने के दौरान रास्ते से गिरफ्तार किया था. वह सूरदासपुर विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत बतायी जाती हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

इसके बाद रविवार को आरोपी पिता बच्चन देव चौहान ने पुलिस दबिश के बीच नगर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस उसके घर की कुर्की की कार्रवाई के लिए निकल रही थी. इसी दौरान उसने थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

अब फरार भाई शुभम कुमार ने भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गयाजी में बीपीएम के पद पर कार्यरत थी चंचला

जानकारी के अनुसार चंचला कुमारी डाक विभाग में बीपीएम के पद पर गयाजी जिले के शेरघाटी में कार्यरत थी. इसी दौरान उसका प्रेम संबंध नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी राहुल कुमार से हो गया था. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी.

रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को सामाजिक रूप से शादी कराने का भरोसा दिया. परिजनों के आश्वासन पर चंचला और राहुल इसके लिए तैयार हो गये. इसके बाद परिजनों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी थी और शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे थे. 4 दिसंबर 2024 को दोनों की शादी होनी थी.

शादी से पहले ही हो गयी चंचला की हत्या

शादी की तारीख से पहले ही 25 नवंबर 2024 को चंचला की उसके घर में मौत हो गयी. इसके बाद मामले में उसके परिजन फरार हो गये. मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था. हालांकि पुलिस जांच में राहुल की हत्या में संलिप्तता नहीं पायी गयी और वह निर्दोष पाया गया.

दो साल तक गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा राहुल

मृतका के प्रेमी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाता रहा. करीब दो वर्षों बाद पुलिस की पहल से इस चर्चित हत्याकांड के सभी फरार आरोपी एक सप्ताह के अंदर जेल भेजे गये हैं.

बेल्ट्रॉन कर्मियों पर सरकार की नजर, विभागों से नौ सितंबर तक मांगी गयी जानकारी; जल्द होगी समीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन