शेखपुरा: घर में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने दबोचा तो खुला पुराना राज; हत्या के केस में भी है आरोपी
पुलिस गिरफ्त में हत्याभियुक्त
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 30 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी संजय यादव की तलाशी के दौरान उसके खिलाफ हत्या के पुराने मामले भी सामने आए हैं.
Murder Accused: स्थानीय नगर थाना पुलिस ने शराब कारोबार के मामले में चकदीवान मुहल्ला निवासी अर्जुन यादव के पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान 30 पाउच शराब बरामद की. छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष धनंजय दास और पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिन्हा ने किया.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी
नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम चकदीवान मुहल्ले में वारंट तामिला कराने पहुंची थी. इसी दौरान सूचना मिली कि संजय यादव अपने घर में शराब छुपाकर रखे हुए है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से 30 पाउच शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
हत्या के मामले में भी आरोपी है संजय यादव
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार संजय यादव पर गत वर्ष लालबाग मुहल्ले में जितेंद्र राम के पुत्र गोलू कुमार की हुई हत्या के मामले में भी आरोपी होने की बात सामने आयी है. इसके अलावा वर्ष 2016 में भी उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में वह जेल भी जा चुका है.
प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिन्हा के नेतृत्व में शेखपुरा जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Watch Video: 8 कमरों का घर, फिर भी छत पर जिंदगी! पटना में बाढ़ की भयावह तस्वीर, जानिए Ground Reality
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए