शेखपुरा में 8 सितंबर को मेगा जॉब मेला, 22 निजी कंपनियां देंगी 2,000+ पदों पर नौकरी, जानें कौन हो सकता है शामिल

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा में लगेगा रोजगार मेला (Ai जेनरेटेड इमेज)

Sheikhpura Employment Camp : बिहार में 8 सितंबर को एक बड़ा जॉब फेयर आयोजित होने वाला है. इस मेले में 22 प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ हिस्सा लेंगी और युवाओं को रोजगार के ढेरों अवसर प्रदान करेंगी. यह मेला विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

Sheikhpura Employment Camp : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय की ओर से 8 सितंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. यह मेला इस्लामिया हाईस्कूल परिसर में लगेगा. मेले में करीब 22 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

22 निजी कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

जिला नियोजन मेले में विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी. रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी और व्यावसायिक मार्गदर्शन भी मेले में मिलेगा.

8वीं से लेकर बीएड और आईटीआई तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

नियोजन मेले में आठवीं, दसवीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड, बीसीए, आईटीआई, डिप्लोमा सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं. अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

पूरी तरह निःशुल्क होगा नियोजन मेला

जिला नियोजनालय के अनुसार नियोजन मेला पूरी तरह निःशुल्क होगा. इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक युवक-युवतियों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड समेत आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा.

युवाओं के लिए रोजगार तलाशने का बेहतर मौका

निजी कंपनियों की भागीदारी के कारण यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार तलाशने का बेहतर अवसर माना जा रहा है. इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर को इस्लामिया हाईस्कूल परिसर पहुंचकर रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read : शेखपुरा के हिमांशु का अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ट्रायल के लिए चयन, 14-15 सितंबर को छत्तीसगढ़ में होगा आयोजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन