शेखपुर: शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ कार्यशाला का हुआ आयोजन, स्कॉलरशिप की घोषणा
कार्यशाला के उद्घाटन करते एएसपी राकेश कुमार
बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'एक कदम शिक्षा की ओर' ने कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, और प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा हुई.
Shiekhpura News: नगर क्षेत्र के तीनमुहानी मोड़ स्थित एक निजी सभागार में रविवार को ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. नि:शुल्क पुस्तकालय की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह भी हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया.
आपके शहर में
बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना सराहनीय
एएसपी राकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. समाज के बुद्धिजीवी और जागरूक लोग बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ने की सलाह दी. साथ ही मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य पर डटे रहने का आह्वान किया.
विभिन्न वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, बैग, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया. इंटर एवं बीए वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम, कन्हैया कुमार ने द्वितीय और प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
वर्ग 9 एवं 10 में मौसम कुमारी प्रथम, रवीना कुमारी द्वितीय और कोमल कुमारी तृतीय रहीं. वर्ग 7 एवं 8 में गौरव कुमार ने प्रथम, रणवीर कुमार ने द्वितीय और आनंद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
वर्ग 5 एवं 6 में ऋषभ अनमोल और अभय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अर्णव राज द्वितीय तथा हिमांशु कुमार और अर्चना कुमारी तृतीय स्थान पर रहे.
प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
‘एक कदम शिक्षा की ओर’ की ओर से घोषणा की गयी कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी. इससे मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलने की उम्मीद है.
कई राज्यों से पहुंचे लोग
समारोह में शिक्षा के साथ-साथ नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग भी शामिल हुए. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से लोग कार्यक्रम में पहुंचे. मौके पर मनोज कुमार, परशुराम राम, उमेश राम, इंदल कुमार, सनी कुमार, अरविंद आनंद, रवि कुमार, अवध राम, विकास कुमार, मुकेश कुमार, बटोरन राम, विनोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिपिन कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर देना उद्देश्य
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसी उद्देश्य के तहत नि:शुल्क पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए