शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम
Cbi Probe Of Chandranath Rath Murder Case West Bengal Election 2026 Post Poll Violence
CBI Probe of Chandranath Rath Murder Case: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में CBI की 7 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का 3D स्कैन किया है. यूपी और बिहार से गिरफ्तार 3 शूटरों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. जानें क्या है पूरी अपडेट.
खास बातें
CBI Probe of Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. बुधवार को सीबीआई की 7 सदस्यीय विशेष टीम आधुनिक 3D स्कैनर और वैज्ञानिक उपकरणों के साथ उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम स्थित घटनास्थल पर पहुंची.
बीजेपी ने हत्या को बताया है सोची-समझी-साजिश
जांच का जिम्मा संभालने के बाद सीबीआई की यह दूसरी बड़ी फील्ड विजिट है. बीजेपी नेताओं द्वारा इस मर्डर को ‘सोची-समझी साजिश’ बताये जाने के बाद अब केंद्रीय एजेंसी हत्या के पीछे छिपे असली चेहरे को बेनकाब करने में जुटी है.
3D स्कैनिंग से तैयार होगा डिजिटल मर्डर मैप
सीबीआई की टीम घंटों तक मध्यमग्राम के दोहड़िया लेन में मौजूद रही. जांच को तकनीकी रूप से पुख्ता बनाने के लिए एजेंसी ने विशेष रणनीति अपनायी है. 3D स्कैनर्स की मदद से घटनास्थल का डिजिटल मानचित्र तैयार किया जा रहा है. इससे हत्या के समय हमलावरों की स्थिति और गोलीबारी के सही एंगल का पता लगाया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपी 13 दिन की रिमांड पर, अब खुलेंगे कत्ल के राज
साक्ष्यों की बारीकी से जांच
टीम ने आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छाना, ताकि कोई भी छोटे से छोटा सुराग छूट न जाये. इस हाई-प्रोफाइल केस के लिए 7 वरिष्ठ अधिकारियों का जांच दल बनाया गया है, जो सीधे मुख्यालय को रिपोर्ट कर रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार-यूपी के शार्प शूटर गिरफ्तार, सामने आयेंगे नाम?
इस हत्याकांड के तार अंतरराज्यीय अपराधियों से जुड़े हैं. पुलिस और जांच एजेंसियों ने अब तक 3 आरोपियों को दबोचा है. यूपी और बिहार से मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक पेशेवर शार्प शूटर है. जांच दल का मानना है कि इन शूटरों को चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए बड़ी रकम दी गयी थी. अब पूछताछ का मुख्य फोकस उस सरगना की पहचान करना है, जिसने इस पूरी साजिश की स्क्रिप्ट लिखी थी.
इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे बेटे का कत्ल
CBI Probe of Chandranath Murder: क्या था मामला?
6 मई की रात करीब 1:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से मात्र 7 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहड़िया लेन में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. चूंकि रथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के काफी करीब थे, इसलिए इस घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया. राज्य सरकार के अनुरोध पर सोमवार को ही सीबीआई ने इस मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच अपने हाथ में ली है.
इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा- ग्लॉक 47X पिस्टल से गोली मारी, प्रोफेशनल शूटर्स का हाथ
हत्या में प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ होने का शक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आरोप है कि यह एक राजनीतिक हत्या है. इसके पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ हो सकता है. 3D मैपिंग और शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई अब इस केस को सुलझाने के बेहद करीब पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










