फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशिक्षण, डीएम ने दिए कैंप मोड में कार्य के निर्देश

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Updated at :13 May 2026 6:04 PM
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशिक्षण, डीएम ने दिए कैंप मोड में कार्य के निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री अभियान सरकार की महत्वपूर्ण पहल है

विज्ञापन

सुपौल. नगर भवन में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी रैयत कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को इसके सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षित करना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी एफआर आईडी धारक प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि इस कार्य को कैंप मोड में संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों का समयबद्ध तरीके से पंजीकरण हो सके. डीएम ने अंचल अधिकारियों को अपने स्तर से नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित कर्मी विभागीय निर्देशों के अनुरूप समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया जाए तथा प्रतिदिन नियमित प्रगति की समीक्षा की जाए. साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिले का समेकित प्रतिवेदन प्रतिदिन अपराह्न 4:30 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज उत्पादन, उप परियोजना निदेशक आत्मा सुपौल, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत कार्यपालक सहायक, इंदिरा आवास सहायक, बंदोबस्त अमीन, कानूनगो, राजस्व कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन