Dhanbad: झारखंड सरकार के सहयोग के बिना विस्थापन समस्या का समाधान नहीं, बोले कोयला मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Satish Chandra Dubey

मीडिया से बात करते केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे

Dhanbad: धनबाद में कोयला मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के सहयोग के बिना विस्थापन की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है. उन्होंने समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेलगड़िया में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि झारखंड सरकार के सहयोग के बिना विस्थापन की समस्या का समाधान संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विस्थापन का मुद्दा है, वहां गैस रिसाव और भू-धंसान जैसी गंभीर समस्याएं मौजूद हैं. ऐसे में जब भी किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान होता है तो भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाता है. मंत्री ने केंदुआडीह सहित अन्य भू-धंसान और गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों की जान सबसे पहले है.

मंत्री ने हिंदुत्व को लेकर भी दिया बयान

मंत्री ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप में झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. साथ ही पुनर्वासित परिवारों को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है. तमिलनाडु विधानसभा में सनातन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट जाएंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जरूरी वस्तुओं के सीमित उपयोग और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का समर्थन किया.

प्रधानमंत्री के कारकेड से घटी कारें

उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध जैसी स्थिति बनती जा रही है और ऐसे समय में संसाधनों की बचत जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी अब केवल दो ई-मोटर कारों का इस्तेमाल किया जा रहा है. कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री की अपील से देश में सकारात्मक माहौल बना था. मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम अच्छे कार्यों का भी विरोध करना है. केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री झरिया पुनर्वास योजना और बीसीसीएल के कोल प्रोडक्शन एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए धनबाद पहुंचे हैं. मंत्री का यह दौरा कोयला उद्योग के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही, झरिया कार्यालय से 13 हजार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का डेटा गायब

दुर्गापुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बीसीसीएल के सीएमडी ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola