दो दिनों से ठप पड़ा एसबीआई का एटीएम व लिंक सिस्टम, ग्राहक परेशान

Updated:
विज्ञापन

बैंक पहुंचे लाभार्थियों में काफी नाराजगी देखी गई

विज्ञापन

किशनपुर. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किशनपुर बाजार शाखा में विगत दो दिनों से एटीएम खराब रहने एवं बैंक लिंक फेल होने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को बैंक पहुंचे सैकड़ों लाभार्थी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक परिसर में जमे रहे, लेकिन ना तो लिंक चालू हुआ और ना ही एटीएम ठीक हो सका. इसके कारण किसी भी ग्राहक की जमा-निकासी नहीं हो पाई. ग्राहकों ने बताया कि बैंक में प्रतिदिन किसी न किसी तकनीकी खराबी का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है. इससे लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं. कई ग्राहकों ने यह भी शिकायत की कि उनका केवाईसी लंबित है, लेकिन बैंक कर्मियों द्वारा “लिंक नहीं है” कहकर उन्हें बार-बार टाल दिया जाता है. बैंक पहुंचे लाभार्थियों में काफी नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि बैंक की लचर व्यवस्था के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूर-दराज से आए ग्राहक पूरे दिन इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए. इस संबंध में शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि बैंक का लिंक फेल रहने के कारण लेन-देन प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि सहरसा से टेक्निकल इंजीनियर को बुलाया जा रहा है तथा समस्या का समाधान होते ही बैंक का कार्य सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन