घर की इन जगहों पर दिख रहे हैं मकड़ी के जाले? छिन सकती है घर की सुख-शांति और रुक सकती है तरक्की

Published by :Saurabh Poddar
Updated at :13 May 2026 7:29 PM
विज्ञापन
vastu tips for spider web

घर में किन जगहों पर मकड़ी के जाले लगना अशुभ होता है? AI image

Vastu Tips: घर में बार-बार दिखने वाली कुछ छोटी चीजें भी बड़े वास्तु दोष का संकेत मानी जाती हैं. कई बार अनदेखी की गई ये बातें धीरे-धीरे घर की सुख-शांति और पॉजिटिव माहौल को अफेक्ट करने लगती हैं. ऐसे में समय रहते इन संकेतों को समझना और सुधार करना काफी जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शस्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर आप इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज कर दिया जाए, तो जीवन में निगेटिविटी और साथ ही जीवन में परेशानियां भी बढ़ने भी लगती है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर की कुछ ऐसी जगहों का जिक्र भी मिलता है जहां पर बार-बार मकड़ी के जालें लगना काफी अशुभ हो सकता है. शास्त्र के अनुसार अगर इन जगहों पर बार-बार जालें लग रही हैं तो यह बढ़ते हुए निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करता है. मान्यताओं के अनुसार इन जगहों पर जाले लगना घर में स्ट्रेस, पैसों की दिक्कतों के बढ़ने और साथ ही मेंटल पीस के बिगड़ने की तरफ इशारा करते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको 4 ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको कभी मकड़ियों के जालों को नहीं बढ़ने देना चाहिए.

पूजा घर में जाले लगना अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका पूजा घर सबसे ज्यादा पवित्र जगहों में से एक होता है. यह एक बड़ी वजह है कि यहां पर जले लगना बिलकुल भी शुभ साबित नहीं होता है. अगर इस जगह पर जाले लग जाएं तो देखते ही देखते घर की पॉजिटिव एनर्जी खत्म होने लग जाती है. मान्यताओं के अनुसार अगर पूजा स्थल पर गंदगी या फिर जाले हैं तो घर पर रहने वाले लोगों को मेंटल स्ट्रेस से गुजरना पड़ सकता है. इसके अलावा इसकी वजह से आपका मन पूजा-पाठ में भी नहीं लगता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो हमेशा मंदिर और उसकी आसपास की जगह को साफ रखने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर रखी ये 5 चीजें बन सकती हैं बीमारी और पैसों की तंगी की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान

मुख्य दरवाजे के आसपास जाले लगना अशुभ

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को ही एनर्जी के आने और जाने का रास्ता बताया गया है. ऐसे में अगर मुख्य दरवाजे के ऊपर या फिर आसपास जाले लगे हुए हैं तो इन्हें निगेटिविटी का संकेत माना जाता है. अगर इस जगह पर जाले लगी हुई हों, तो घर में आने वाली खुशियां और तरक्की रुक सकती हैं. इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ और अट्रैक्टिव रखना शुरू कर दें.

किचन में जाले लगना

वास्तु शास्त्र में घर के किचन को ही सुख-समृद्धि और अनाज का स्थान बताया गया है. ऐसे में अगर इस जगह पर जाले लग जाएं तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं और साथ ही घर की तरक्की भी देखते ही देखते कम होने लग जाती है.वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किचन में गंदगी या फिर मकड़ी के जाले हों, तो इसकी वजह से घर में रहने वालों की सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो इस जगह को जितना हो सके साफ रखने की कोशिश करें.

बेडरूम के कोनों में जाले लगना अशुभ

वास्तु शास्त्र में बेडरूम को आराम करने और पॉजिटिव थिंकिंग से जुड़ा हुआ बताया गया है. अगर आपके बेडरूम के कोनों में जाले लगते रहते हैं, तो इसकी वजह से कुछ ही समय में आपको मेंटल स्ट्रेस होने लगते हैं और साथ ही रिश्तों में दूरियां भी बढ़ने लगती हैं. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने बेडरूम के ऊपरी कोनों की सही से सफाई नहीं करते हैं और इसी वजह से धीरे-धीरे जाले बनने लगते हैं. अगर आपके बेडरूम में ऐसा हो रहा है, तो कुछ ही समय में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है और आपका मन भी अशांत रहना शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola