वाहन पलटा चालक जख्मी

निर्मली : सुपौल-पिपरा के बीच एनएच 76 पर मंगलवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से वाहन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप भेन नंबर बीआर 11 एस 0598 सुपौल से पिपरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान […]
निर्मली : सुपौल-पिपरा के बीच एनएच 76 पर मंगलवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से वाहन का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप भेन नंबर बीआर 11 एस 0598 सुपौल से पिपरा की ओर जा रही थी. इसी दौरान निर्मली बाजार से पूरब छोटी नहर के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. दुर्घटना में वाहन चालक बुरी तरह जख्मी हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को तत्काल इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी अनुसार उक्त पिकअप वैन अन्य दिनों की भांति मंगलवार की सुबह दूध लाने पिपरा जा रही थी. तभी वाहन के अगले टायर फटने की आवाज हुई और देखते ही देखते वैन नहर में जा गिरी. घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










