वीरपुर को हरा सुपौल ने जमाया कप पर कब्जा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Aug 2016 3:10 AM
विज्ञापन

खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते पदाधिकारी. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतियोगिता वीरपुर कोसी क्लब व जिला फुटबॉल टीम के बीच हुआ आयोजन वीरपुर : राष्ट्रीय खेल-दिवस पर जिला फुटबाल टीम एवं वीरपुर कोसी क्लब के बीच कोसी-क्लब के मैदान में एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के […]
विज्ञापन
खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते पदाधिकारी.
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतियोगिता
वीरपुर कोसी क्लब व जिला फुटबॉल टीम के बीच हुआ आयोजन
वीरपुर : राष्ट्रीय खेल-दिवस पर जिला फुटबाल टीम एवं वीरपुर कोसी क्लब के बीच कोसी-क्लब के मैदान में एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को कराया गया. मैच का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर ने किया. मेजर ध्यानचंद जिन्हें खेल की दुनिया में -फुटबॉल के पेले, क्रिकेट के ब्रैडमैन का सरीखे स्थान प्राप्त हैं. प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व उन्हें खिलाड़ियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. खेले गए मैच में सुपौल की टीम ने वीरपुर की टीम को 2-1 के अंतर से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमाया.
खेल प्रारंभ होने से पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ,सशस्त्र सीमा बल के एरिया ऑर्गेनाइजर एस. एस. थापा ,शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया. साथ ही फुटबाॅल में किक मारकर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह के द्वारा खेल का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस एक दिवसीय खेल के आयोजन में मोहम्मद गुलाब अंसारी एवं विनोद कुमार महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई.
खेल समाप्ति के पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार सुपौल टीम के जर्सी नंबर 11 पहने फूलन किस्कू को दिया गया. पुरस्कार प्रदान करने के क्रम में पूर्व खिलाड़ी डॉ कौशल किशोर कुमार, मोहम्मद मोहिउद्दीन ,अवधेश कुमार सिन्हा, मुन्ना घोष ,मोहम्मद मूसा एवं कुलदीप सहनोगिया को अनुमंडल पदाधिकारी के हाथों पुरस्कृत किया गया. निर्णायक मंडल में मो.शेख ,
गुलाब अंसारी , अजय झा एवं विनोद महतो शामिल थे .अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा एसएसबी के एरिया ऑर्गेनाइजर एसएस थापा एवं श्री त्यागी के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुल्ताना परवीन ,लक्ष्मी नारायण यादव,पुष्पेन्द्र कुमार, धीरेंद्र देव आदि उपस्थित थे. शीर्ष कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. विजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीरपुर के खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में और भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










