अपहृता लड़की मिली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2016 7:03 AM

विज्ञापन

कामयाबी. गुप्त सूचना के आधार पर हुआ मामले का उद‍्भेदन 25 मई को अपहृता के पिता थाने में दर्ज कराया था अपहरण का मामला कुनौली : डगमारा ओपी प्रभारी एनके निराला ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 35 वीं बटालियन के जवानों ने किसनपुर थाना कांड संख्या 115/16 की अपहृता लड़की को कूपहा वार्ड […]

विज्ञापन

कामयाबी. गुप्त सूचना के आधार पर हुआ मामले का उद‍्भेदन

25 मई को अपहृता के पिता थाने में दर्ज कराया था अपहरण का मामला
कुनौली : डगमारा ओपी प्रभारी एनके निराला ने गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 35 वीं बटालियन के जवानों ने किसनपुर थाना कांड संख्या 115/16 की अपहृता लड़की को कूपहा वार्ड नंबर एक के समीप पिलर संख्या 222 के पास से बरामद किया. मालूम हो कि बीते 25 मई को अपहृता के पिता बमभोलि मंडल ने किसनपुर थाना में अपनी पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई थी. बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अपूर्व आदित्य ने बताया कि अपहृता नेपाल से भारत की ओर आ रही थी.
अपहृता के पीछे उनके रिश्तेदार भी पीछा कर रहे थे. पिलर संख्या 222 के समीप उनके रिश्तेदारों ने मोबाइल का बहाना बना कर नोंक झोंक प्रारंभ किया. नोंक झोंक की स्थिति देख एसएसबी के जवानों ने अपहृता को कब्जे में लेकर कुनौली कैंप को जानकारी दी. साथ ही उनलोगों से जवानों ने पूछताछ प्रारंभ किया. वहीं एसएसबी कैंप द्वारा डगमारा ओपी प्रभारी निराला को जानकारी दी गयी. सूचना पाते ही डगमारा ओपी प्रभारी एनके निराला ने सदल बल कैंप पहुंचे.
ओपी प्रभारी ने एसएसबी 35वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट से जानकारी ली. मामला सामने आने पर ओपी प्रभारी ने उपस्थित लड़की व रिश्तेदारों से पूछताछ की, जहां लड़की अपने बयान में बताया कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता था. प्रताड़ना से तंग आकर जैसे तैसे अपना जान बचाकर भाग निकली.
कमांडेंट ने लड़की व उनके रिश्तेदारों को डगमारा थाना के हवाले कर दिया. वहीं डगमारा ओपी प्रभारी ने इस घटना के बाबत बताया कि मामला किसनपुर थाना का है. बरामद किये गये लड़की को किशनपुर थाना को सौंप दिया जायेगा. मौके पर एसएसबी 35 वीं बटालियन के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ,राजीव कुमार सहित अन्य जवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन