सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 14 May 2026 5:55 PM

विज्ञापन

सहयोग शिविर को लेकर पंचायत क्षेत्र में तैयारी तेज कर दी गई है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है

विज्ञापन

– घूरण पंचायत में प्रस्तावित शिविर को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश सुपौल. जिला प्रशासन के तत्वावधान में सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घूरण में आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक की गई. इस दौरान शिविर से संबंधित कार्यप्रणाली एवं एफआर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सावन कुमार ने सभी विभागों के नोडल कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने एफआर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए. ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर कृष्णा कुमारी, संदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया सहित कई ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समीक्षा करने एवं समस्याओं की सुनवाई किए जाने पर संतोष व्यक्त किया. सहयोग शिविर को लेकर पंचायत क्षेत्र में तैयारी तेज कर दी गई है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन