बस पलटी, बाल-बाल बचे सभी यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 5:11 AM
पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी स्थित एनएच 327 सड़क पर सोमवार की सुबह एक बस पलट गयी. हालांकि घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ. सभी यात्रियों को पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी अनुसार बस संख्या बीआर 31 पीए 2340 ओम साईं राम कोच […]
पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी स्थित एनएच 327 सड़क पर सोमवार की सुबह एक बस पलट गयी. हालांकि घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ. सभी यात्रियों को पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी अनुसार बस संख्या बीआर 31 पीए 2340 ओम साईं राम कोच अहले सुबह पटना से सहरसा जा रही थी. इसी क्रम में चालक का बस पर से नियंत्रण समाप्त हो जाने के कारण बस सड़क किनारे पलट गयी.
घटना के बाद बस में बैठे सभी यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताया कि चालक के झपकी लेने से बस पलट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मो नजीमुद्दीन सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में मदद भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










