राजीव ने तीरंदाजी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 2:57 AM
सुपौल : कहते हैं प्रतिभा कभी संसाधन की मोहताज नहीं होती. जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी राजीव कुमार ने नई दिल्ली में एक से चार मई के बीच आयोजित अंबेडकर नेशनल गेम्स 2016 में तीरंदाजी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड हासिल कर इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है. राजीव ने इस सफलता के साथ […]
सुपौल : कहते हैं प्रतिभा कभी संसाधन की मोहताज नहीं होती. जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी राजीव कुमार ने नई दिल्ली में एक से चार मई के बीच आयोजित अंबेडकर नेशनल गेम्स 2016 में तीरंदाजी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड हासिल कर इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है.
राजीव ने इस सफलता के साथ ही 19 से 22 मई के बीच मुंबई में होने वाले नेशनल आर्चेरी चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई कर लिया है. इस प्रतियोगिता में अगर वे सफल हुए तो अगामी जून में थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में होने वाली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल कर लिये जायेंगे. राजीव की ख्वाइश है कि वे ओलंपिक गेम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर भारत का नाम ऊंचा कर सकें. गौरतलब है कि इस गेम में राजीव बिहार से अकेले प्रतिनिधि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










