क्षेत्र के बाहर के प्रस्तावक रहने के कारण नामांकन को किया रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 12:00 AM

विज्ञापन

क्षेत्र के बाहर के प्रस्तावक रहने के कारण नामांकन को किया रद्द त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र में सातवें चरण के तहत होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद अभ्यर्थियों की संवीक्षा के दौरान एक उम्मीदवार का नामजदगी का परचा अवैध पाया गया. ज्ञात हो कि अभ्यर्थी विष्णुदेव शर्मा द्वारा नामांकन के दौरान क्षेत्र संख्या 24 […]

विज्ञापन

क्षेत्र के बाहर के प्रस्तावक रहने के कारण नामांकन को किया रद्द त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र में सातवें चरण के तहत होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद अभ्यर्थियों की संवीक्षा के दौरान एक उम्मीदवार का नामजदगी का परचा अवैध पाया गया. ज्ञात हो कि अभ्यर्थी विष्णुदेव शर्मा द्वारा नामांकन के दौरान क्षेत्र संख्या 24 व 25 से नामजदगी का परचा दाखिल किया गया था, जहां क्षेत्र संख्या 24 के नामजदगी का परचा दाखिल कराते समय अन्य क्षेत्र के मतदाता को प्रस्तावक बनाया गया था. संवीक्षा के दौरान उनके नामांकन का परचा को रद्द कर दिया गया. जानकारी देते अवर निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी ने बताया कि श्री शर्मा द्वारा दाखिल कराये गये क्षेत्र संख्या 25 का नामांकन वैध है, जबकि क्षेत्र संख्या 24 से दिये गये नामांकन प्रपत्र में उनका प्रस्तावक क्षेत्र से बाहर का पाया गया. इस कारण निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरविंद कुमार द्वारा विष्णुदेव शर्मा के नाम निर्देशन प्रपत्र को अवैध करार दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन