वार्ड सदस्य ने की योजना में गड़बड़ी की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 7:50 PM

विज्ञापन

वार्ड सदस्य ने की योजना में गड़बड़ी की शिकायत सुपौल . सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पुरब की वार्ड सदस्या संगीता देवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र में चल रही बीआरजीएफ योजना में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है़ दी आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके वार्ड मे हरिजन […]

विज्ञापन

वार्ड सदस्य ने की योजना में गड़बड़ी की शिकायत सुपौल . सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पुरब की वार्ड सदस्या संगीता देवी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र में चल रही बीआरजीएफ योजना में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है़ दी आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके वार्ड मे हरिजन प्राथमिक विद्यालय से तुर मोहन राम के घर तक मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई का काम किया जा रहा है़ जिसमें अनियमितता बरती जा रही है़ पूर्व मे भी इस बाबत शिकायत दर्ज करायी गयी थी़ लेकिन बीडीओं द्वारा आश्वासन दिये जाने के बावजूद मामले की जांच नही की गयी़ वार्ड सदस्य ने जिलाधिकारी से स्थलीय जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है़ ताकि सरकारी राशि के बंदर बांट होने से रोका जा सके़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन