कर्मियों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 7:02 PM

विज्ञापन

कर्मियों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प निर्मली. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में कार्यालय के कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने व समाज के लोगों को शराब से दूर रहने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर […]

विज्ञापन

कर्मियों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प निर्मली. नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में कार्यालय के कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने व समाज के लोगों को शराब से दूर रहने हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे शराब का सेवन नहीं करेंगे क्योंकि शराब स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है. साथ ही वे समाज के अन्य लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिये प्रेरित करेंगे. श्री प्रसाद ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब का सेवन अत्यंत ही हानिकारक है.इससे स्वयं के साथ साथ परिवार व बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है. श्री प्रसाद ने कहा कि एक नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. इसलिये नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी पूरी निष्ठा से सहयोग करें. इस संकल्प समारोह में समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद साह, प्रधान लिपिक रामकुमार सिंह, कार्यालय कर्मी संजय पासवान, उमेश कुमार राय, विकास कुमार, गौरव कुमार, जुगेश्वर राउत, आनंद कुमार राउत, महेश राउत, सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन