तापमान चढ़ते ही बिजली का आंख मिचौनी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 6:46 PM
तापमान चढ़ते ही बिजली का आंख मिचौनी शुरूनिर्मली . अप्रैल माह के आरंभ होते ही जहां लोगों को चिलचिलाती धूप व गरमी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौनी का खेल जारी रहने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान के बजाय विभाग […]
तापमान चढ़ते ही बिजली का आंख मिचौनी शुरूनिर्मली . अप्रैल माह के आरंभ होते ही जहां लोगों को चिलचिलाती धूप व गरमी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौनी का खेल जारी रहने से लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान के बजाय विभाग द्वारा कभी ट्रांसफाॅर्मर जलने तो कभी ब्रेक डाउन हो जाने की वजह से बिजली गुल होने की बात कही जाती है. आखिर कार इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है. स्थानीय उपभोक्ता अनिल साह, मल्लिक कामत, मो. खलील, मुन्ना, मो अफरोज आदि ने कहा कि इन दिनों 24 घंटे में मात्र 10 से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जबकि गरमी के आरंभ में बिजली का यह हाल है. पता नहीं मई-जून के महीने में बिजली का क्या हाल होगा. लोगों में बिजली की इस आंख-मिचौनी को लेकर आक्रोश व्याप्त है. वहीं व्यवसायी वर्ग भी बिजली की इस कुव्यवस्था से खिन्न नजर आते हैं. कई व्यवसायियों का कहना है कि हमारा काम बिजली के सहारे ही निर्भर है और बिजली की कमी के कारण हमारे धंधे पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. विभाग को समुचित विद्युत आपूर्ति जैसे गंभीर मसले के उपर ध्यान देना चाहिये. वहीं विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रामरतन गुप्ता ने बताया कि अभी वायरिंग का कार्य चल रहा है. इस कारण बिजली की आपूर्ति कुछ-कुछ समय के लिए बंद कर दी जाती है. जल्द ही सुचारू रूप से बिजली सप्लाई प्रारंभ कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










