पंचकुंडीय हवन के साथ ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 6:46 PM

विज्ञापन

पंचकुंडीय हवन के साथ ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो- 2कैप्सन-प्रवचन करते श्री बैजू जी महाराजवीरपुर . स्थानीय कोसी क्लब मैदान परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद‍्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन भव्य अनुष्ठान के साथ किया गया़ राधे कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में 28 मार्च को उक्त यज्ञ […]

विज्ञापन

पंचकुंडीय हवन के साथ ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो- 2कैप्सन-प्रवचन करते श्री बैजू जी महाराजवीरपुर . स्थानीय कोसी क्लब मैदान परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद‍्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन भव्य अनुष्ठान के साथ किया गया़ राधे कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में 28 मार्च को उक्त यज्ञ का शुभारंभ किया गया था़ समापन के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय हवन व पूर्णाहुती के साथ यज्ञ की समाप्ति हुई़ इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी़ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया़ वहीं हवन में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए़ मौके पर हरिद्वार से आये संत श्रीबैजू जी महाराज के द्वारा श्रीमद‍्भागवत कथा का वाचन किया गया़ श्री महाराज ने प्रवचन करते यज्ञ व हवन की महत्ता पर विस्तार से प्रकास डाला़ उन्होंने भागवत कथा को सुनने व उससे लाभ उठाने का आह्वान किया़ महाराज ने कहा कि यज्ञ व प्रवचन होते रहते है, लेकिन जब तक संत की वाणी व गीता के उपदेशों को जीवन में अमल नही किया जाय, तब तक यज्ञ का प्रयोजन साकार नहीं होता़ प्रवचन के दौरान धार्मिक गीतों का गान भी किया गया़ नौ दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ को लेकर आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय बना रहा़ यज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के मुख्य पार्षद गोपाल आचार्य, सचिव श्याम जायसवाल, कोषाध्यक्ष राकेश केसरी, एसएसबी के एसएस थापा, विपीन सिंह, लालू राय, विनोद ठाकुर, चुन्ना भगत, लक्ष्मी नारायण यादव आदि ने सराहनीय योगदान दिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन