जन-जन को जगाना है, नशा मुक्त बिहार बनाना है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 6:46 PM
जन-जन को जगाना है, नशा मुक्त बिहार बनाना है नेहरू युवा केंद्र द्वारा निकाली गयी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैलीफोटो- 1कैप्सन- रैली में शामिल युवाप्रतिनिधि , सुपौलराज्य सरकार द्वारा सूबे में लागू की गयी नयी उत्पाद नीति व पूर्ण शराब बंदी को सफल बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को […]
जन-जन को जगाना है, नशा मुक्त बिहार बनाना है नेहरू युवा केंद्र द्वारा निकाली गयी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैलीफोटो- 1कैप्सन- रैली में शामिल युवाप्रतिनिधि , सुपौलराज्य सरकार द्वारा सूबे में लागू की गयी नयी उत्पाद नीति व पूर्ण शराब बंदी को सफल बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गयी़ नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल, महिला मंडल व राष्ट्रीय युवा कोर के सहयोग से निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली में शामिल युवकों ने रैली के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया़ स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर से प्रारंभ हुई रैली मे शामिल युवाओं ने लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, महावीर चौक, हुसैन चौक, गुदरी बाजार, थाना रोड, कचहरी रोड आदि प्रमुख चौक- चौराहे व सड़कों का भ्रमण किया़ इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने युवाओं ने ठाना है, नशा मुक्त बिहार बनाना है व जन-जन को जगाना है, शराब मुक्त बिहार बनाना है जैसे नशा विरोधी नारे भी लगाये़ विलियम्स स्कूल होते हुए रैली का समापन नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में किया गया, जहां युवक व युवतियों ने शराब से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया़ रैली में अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों ने भी भाग लिया़ इस अवसर पर जावेद इकवाल, सुरेंद्र कुमार, विकास सिंह, प्रिंस भारती, दीपक मंडल, मिथिलेश कुमार, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, अभिषेक कुमार, मो सिराज, मो आशिफ, निशांत कुमार, मो जुबैर, मो निशाद, फूल हसन, मो जसीम आदि मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










