दफादार-चौकीदार संघ ने निर्णय का किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 5:09 AM
सुपौल : बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला इकाई की बैठक बुधवार को गांधी मैदान में हुई़ संघ के जिला उपाध्यक्ष लक्षमण यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राज्य सचिव डॉ संत सिंह भी मौजूद थे़ बैठक को संबोधित करते राज्य सचिव डॉ सिंह ने कहा कि […]
सुपौल : बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला इकाई की बैठक बुधवार को गांधी मैदान में हुई़ संघ के जिला उपाध्यक्ष लक्षमण यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राज्य सचिव डॉ संत सिंह भी मौजूद थे़ बैठक को संबोधित करते राज्य सचिव डॉ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दफादार व चौकीदार की सेवा पंचायती राज विभाग को दे दी गयी है़ दफादार व चौकीदार संघ इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है़
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ संघ द्वारा संघर्ष प्रारंभ किया जायेगा़ डॉ सिंह ने राघोपुर, प्रतापगंज तथा बसंतपुर के अंचलाधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नाजायज राशि नहीं मिलने के कारण उनके द्वारा दफादार एवं चौकीदारों के वर्दी के राशि का भुगतान नहीं कर उसे वापस लौटा दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










