स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 6:41 PM
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प फोटो- 10कैप्सन- माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि , सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर सीरे स्थित मरीचा पुनर्वास के बुथ संख्या-170 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया़ मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता […]
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प फोटो- 10कैप्सन- माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि , सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर सीरे स्थित मरीचा पुनर्वास के बुथ संख्या-170 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया़ मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस दौरान पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा चरण शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया़ वहीं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और भी मजबूत कर नयी ऊंचाई हासिल करने का संकल्प लिया़ बैठक में उपस्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने पार्टी की स्थापना व इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला़ उन्होंने कहा कि सर्वाधिक सदस्य बना कर आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है़ उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने व बूथ स्तरीय कमेटी को सुदृढ़ करने पर जोर दिया़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री झा व महामंत्री परमानंद सिंह ने भी सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया़ सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री अरुण कुमार मंडल ने वर्तमान पंचायत चुनाव में सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की़ सभा का संचालन परमानंद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कमलेश्वरी शर्मा ने किया़ मौके पर राजेंद्र चौधरी, परमेश्वर झा, डॉ अवनी रंजन सिंह, अशोक साह, झमेली साह, अधिक शर्मा, अशोक मंडल, राम सेवक शर्मा, जय राम मंडल, गणेश शर्मा, सिया राम सादा, भीखो महतो, राजेश मंडल, रूपेश मंडल आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










