समिति व बूथ कमेटी को करें मजबूत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2016 12:33 AM

विज्ञापन

भाजपा कार्य समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर विमर्श सुपौल : भाजपा की जिला कार्य समिति बैठक रविवार को स्थानीय पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई़ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ […]

विज्ञापन

भाजपा कार्य समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर विमर्श

सुपौल : भाजपा की जिला कार्य समिति बैठक रविवार को स्थानीय पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई़ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गयी़ बैठक को संबोधित करते विधायक सह भाजपा युवा मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं जिले के निर्वाचन पदाधिकारी नीतीन नवीन ने संगठन की मजबूती पर बल दिया़ साथ ही पंचायत चुनाव लड़ रहे भाजपा कार्यकताओं को विजयी बनाने का आह्वान किया़ उन्होंने सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर देते कहा कि सदस्यों की संख्या बढ़ा कर ही पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है़

मौके पर उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता ने स्थानीय समिति व बूथ कमेटी को मजबूत करने की बात कही़ कहा कि पार्टी द्वारा अत्यंत पिछड़ी जाति मोरचा बनाया गया है़ दलित, महादलित एवं महिलाओं की सक्रिय सदस्य के रूप में सक्रियता बढ़ाने की बात कही़ उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सदस्य बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि चुनाव करा नयी कमेटी का गठन किया जा सके़ बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना तय है़ लिहाजा इसी अनुपात में महिलाओं का संगठन में दायित्व का निर्वहण आवश्यक है़

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि गत विधान सभा चुनाव में भाजपा जिले के सभी सीटों पर चुनाव लड़ी और छातापुर विधान सभा में विजयश्री प्राप्त किया. इसके लिए कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है़ं उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र द्वारा प्रदत्त राशि से विकास योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार इसका श्रेय केंद्र सरकार को देने के बजाय खुद अपना पीठ थपथपा रही है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि, योजनाएं एवं सफलता की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. सदस्यता अभियान को भी शत -प्रतिशत सफल बनाने की अपील की़ बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने राजनीतिक प्रस्ताव, जिला महामंत्री प्रो बैद्यनाथ भगत ने कृषि प्रस्ताव एवं सुरेंद्र नारायण पाठक ने आभूषणों पर लगाये गये कर पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया़

इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया़ इस अवसर पर पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, महामंत्री रंधीर ठाकुर, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, राम कुमार राय,रमण चंद, मनोज सिंह, श्यामानंद झा, सुमन चंद, दिलीप कुमार सिंह, महामाया चौधरी, रंजू झा, पूनम ठाकुर, सरिता मिश्रा,तबस्सुम प्रवीण, राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, हरेराम मंडल, उचित राम मेहता, मो जहीर, बालेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शमशाद आलम, सरोज कुमार झा, राजीव ठाकुर, बलराम कामत, श्याम पोद्दार, किरण कुमारी, प्रदीप कुमार सिंह,गिरीश चंद्र ठाकुर,राजधर यादव, प्रकाश झा आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन