किसानों के अरमानों पर जमकर हुई ओलावृष्टि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2016 7:48 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की संध्या तेज आंधी, ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. उक्त प्राकृतिक आपदा के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. साथ ही गेंहू, आम सहित अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंची है. कई किसानों ने बताया कि उनके खेत में लहलाते गेंहू की फसल पकने पर […]

विज्ञापन
सुपौल : जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की संध्या तेज आंधी, ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. उक्त प्राकृतिक आपदा के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. साथ ही गेंहू, आम सहित अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंची है. कई किसानों ने बताया कि उनके खेत में लहलाते गेंहू की फसल पकने पर था. लेकिन ओलावृष्टि ने उक्त फसल को व्यापक क्षति पहुंचाया है.
बताया कि बीते कई वर्षों से किसान द्वारा निर्धारित समय पर खेतों में फसलों की बुआई करते थे. साथ ही समय – समय पर बारिश होती थी जो फसल के लिए अमृत के समान समझा जाता था. लेकिन कुछ वर्षों से प्रकृति द्वारा असमय बारिश, आंधी तूफान व ओलावृष्टि हो रहा है. बताया कि पहले धान की फसल प्राकृतिक चपेट में आया. जबकि क्षेत्र के किसानों द्वारा खेतों में लगाये गये गेंहू, मक्का सहित विभिन्न प्रकार के सब्जियों की खेती पर ओलावृष्टि ने काफी क्षति पहुंचाया है.
वहीं तेज आंधी व ओला वृष्टि से आम के फसल को पहुंची क्षति के बाबत व्यवसायियों ने बताया कि कोसी क्षेत्र में इस बार आम व लीची के पौधे में काफी मंजर आया था. साथ ही मटर के दाना बराबर स्वस्थ टिकोले भी लग चुके थे. जिससे सभी बगान मालिकों व कारोबारियों में खुशी थी कि पिछली बार निराश किये आम की फसल से इस बार आर्थिक भरपायी हो जायेगी. लेकिन फसल के प्रारंभ होते ही आंधी तूफान ने व्यवसायियों को निराश किया है.
ज्ञात हो कि गुरुवार के दिन मौसम अन्य दिनों की भांति सामान्य ही था. संध्या होते ही मौसम ने एकाएक करवट लिया. इस आंधी तूफान से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में घास फूस के घरों में रह कर जीवन यापन करने रहे लोगों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं ओला वृष्टि से एसवेस्टस व चदरे के घरों में रहने वाले लोगों को भी भारी क्षति पहुंची है.
प्राकृतिक आपदा से पहुंचे क्षति पर शुक्रवार को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने जिले के मरौना प्रखंड स्थित तारारही, खुशीयाली, कमरैल, हडरी, बचखोरा, खोखनाहा सहित अन्य गांवों पहुंच कर लोगों से मिले. साथ ही उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि वे प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की भरपायी को लेकर वे सरकार से समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन