बीएसएनएल की लचर सेवा से परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2016 7:21 AM

विज्ञापन

सुपौल : भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाईल व टेलिफोन सेवा इन दिनों अपनी लचर व्यवस्था के कारण फिर से सुर्खियों में है़ भाई साहब नहीं लगेगा जैसे उप नामों से सम्मानित इस सेवा का आलम यह है कि विगत कई दिनों से मोबाइल सेवा बाधित है़ अक्सर नेटवर्क नहीं रहना आम समस्या बन चुकी […]

विज्ञापन
सुपौल : भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाईल व टेलिफोन सेवा इन दिनों अपनी लचर व्यवस्था के कारण फिर से सुर्खियों में है़ भाई साहब नहीं लगेगा जैसे उप नामों से सम्मानित इस सेवा का आलम यह है कि विगत कई दिनों से मोबाइल सेवा बाधित है़ अक्सर नेटवर्क नहीं रहना आम समस्या बन चुकी है़ दो दिनों से बीएसएनएल की लचर सेवा ने लोगों को परेशान कर रखा है़
नेटवर्क नहीं रहने से लोग अपनी आवश्यकता के अनुरूप किसी से चाह कर भी संपर्क स्थापित नहीं कर पाते है़ं इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है़ बीएसएनएल की टेलिफोन व इंटरनेट सेवा का भी ऐसा ही हाल है़ ब्रॉड बेंड सेवा की स्थिति और भी खराब है़
आलम यह है कि टेलिफोन व ब्रॉड बेंड उपभोक्ता उक्त सेवा के लिए मासिक निर्धारित शुल्क तो अदा करते है़, लेकिन लाभ नहीं ले पाते है़ं विभाग को इस संबंध में की जाने वाली शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मी व अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या के प्रति उदासीन बने रहते है़ं यही वजह है कि धीरे-धीरे बीएसएनएल के ग्राहक अन्य नेटवर्क सेवाओं की ओर रूख करने लगे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन