मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 5:33 AM

विज्ञापन

निर्मली : प्रखंड संसाधन केन्द्र में सोमवार को मासिक गुरू गोष्ठी का आयोजन साधनसेवी रामनरेश यादव की अध्यक्षता में हुआ. बैठक में विद्यालय प्रधानों के साथ प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने हेतु चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि विद्यालय पोषक क्षेत्र को स्वच्छ एवं नशामुक्त रखने […]

विज्ञापन

निर्मली : प्रखंड संसाधन केन्द्र में सोमवार को मासिक गुरू गोष्ठी का आयोजन साधनसेवी रामनरेश यादव की अध्यक्षता में हुआ. बैठक में विद्यालय प्रधानों के साथ प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने हेतु चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि विद्यालय पोषक क्षेत्र को स्वच्छ एवं नशामुक्त रखने हेतु छात्रों के माध्यम से जागरूकता फैलायें, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके.

श्री यादव ने उपस्थित विद्यालय प्रधानों को वर्ष 2012-13 की छात्रवृति का मूल अभिश्रव, वर्ष 2015-16 की छात्रवृति की 15 बिन्दु की सीडी व हार्ड कॉपी बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. श्री यादव ने कहा कि सरकार द्वारा सभी मवि में वर्ग आठ के बच्चों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा 29 मार्च से 30 मार्च 2016 तक चलेगी. जिसके लिये सभी विद्यालय प्रधान निष्पक्ष तरीके से अपने-अपने विद्यालय में परीक्षा आयोजित करें.

परीक्षा उपरान्त सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी कार्यालय में की जायेगी. मौके पर सीआरसीसी शंभु कुमार, रामनरेश प्रसाद, पवन कुमार पंकज, विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार, रामप्रसाद मंडल, योगीलाल राय, कामदेव राम, रेणु कुमारी, ममता कुमारी, निर्मल कुमारी, संगीता कुमारी, मो. जियाउल्लाह, फुलेश्वर साफी सहित अन्य विद्यालय प्रधान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन