बेकार पड़ी है फॉगिंग मशीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 3:46 AM
सुपौल : जिले में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. खास कर शहरी क्षेत्र में स्थिति और भी दुभर बनी हुई है. संध्या होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों को एक स्थान पर ठहरना मुश्किल साबित हो जाता है. मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमािरयों […]
सुपौल : जिले में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. खास कर शहरी क्षेत्र में स्थिति और भी दुभर बनी हुई है. संध्या होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों को एक स्थान पर ठहरना मुश्किल साबित हो जाता है. मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, टायफाइड जैसी बीमािरयों में वृद्धि देखी जा रही है. गौरतलब हो कि नगर परिषद द्वारा वर्षों पूर्व मच्छर भगाने को लेकर फॉगिंग मशीन का क्रय किया गया था लेकिन मशीन में गड़बड़ी आ जाने से शहर में फॉगिंग का कार्य नहीं कराया जा रहा है. स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद से तत्काल इस दिशा में पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










