कार के पलटने से तीन जख्मी, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 3:46 AM
छातापुर : बलुआ थानाक्षेत्र के गड़रिया गॉव के समीप बलुआ नरपतपट्टी पथ में ऑल्टो कार पलट जाने से सवार दो बच्चे सहित तीन लोग जख्मी हो गए. घायलो का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया. लेकिन एक जख्मी के सिर मे गहरी चोट लगने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर तंत्रिका अस्पताल सिलीगुड़ी रेफर कर […]
छातापुर : बलुआ थानाक्षेत्र के गड़रिया गॉव के समीप बलुआ नरपतपट्टी पथ में ऑल्टो कार पलट जाने से सवार दो बच्चे सहित तीन लोग जख्मी हो गए. घायलो का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया. लेकिन एक जख्मी के सिर मे गहरी चोट लगने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर तंत्रिका अस्पताल सिलीगुड़ी रेफर कर दिया. जहां उक्त जख्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बलुआ निवासी पवन कुमार मिश्रा अपने दो बच्चों के साथ रतनपुरा थाना क्षेत्र स्थित अपने कामत समदा से लौट रहे थे. इसी क्रम में गड़रिया के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










