प्रशासन के विरोध में बंद का रहा व्यापक असर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2016 6:33 AM
सुपौल : होली पर्व के मौके पर गुरुवार को रंग लगाने के सवाल पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में आहूत बाजार बंद का व्यापक असर रहा़ विहिप द्वारा आयोजित बंद के समर्थन में बीजेपी, भाजयुमो, अभाविप, स्थानीय व्यवसायी एवं आम लोगों […]
सुपौल : होली पर्व के मौके पर गुरुवार को रंग लगाने के सवाल पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर शनिवार को जिला मुख्यालय में आहूत बाजार बंद का व्यापक असर रहा़ विहिप द्वारा आयोजित बंद के समर्थन में बीजेपी, भाजयुमो, अभाविप, स्थानीय व्यवसायी एवं आम लोगों के सड़क पर उतर जाने के कारण बंद अभूतपूर्व रहा़
खासकर व्यवसायियों का समर्थन मिल जाने का नतीजा रहा कि जिला मुख्यालय की सभी दुकानें स्वत: स्फूर्त बंद रही़ इसलिए बंद समर्थकों को दुकान बंद करवाने के लिए मश्क्कत नही करनी पड़ी बंद के दौरान पुलिस बल की भारी उपस्थिति रहने के कारण पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा़ प्रसाशन द्वारा एहतियात के तौर पर समीपवर्ती थानों से काफी संख्या मे पुलिस बलों को बुला कर शहर के सभी चौक-चौराहों पर तैनात किया गया था़ शनिवार को अहले सुबह से बंद समर्थक विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख चंद्र कांत झा के नेतृत्व में लोहिया नगर चौक पर जमा होने लगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










