गला घोंट कर नौ वर्षीया बच्ची की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 7:15 AM
विज्ञापन
बिहारीगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत के फतेहपुर वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार एक नौ वर्षीया बच्ची की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया. शव की पहचान फतेहपुर राम टोला निवासी बेचन राम की नौ वर्षीया पुत्री अंजनी कुमारी उर्फ झूला के रूप में […]
विज्ञापन
बिहारीगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत के फतेहपुर वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार एक नौ वर्षीया बच्ची की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया. शव की पहचान फतेहपुर राम टोला निवासी बेचन राम की नौ वर्षीया पुत्री अंजनी कुमारी उर्फ झूला के रूप में हुई.
भाई काे खाना देने गयी थी, नहीं लौटी : अंजली गुरुवार को भाई को खेत में खाना देने गयी थी. इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आयी. शुक्रवार की सुबह विश्व मोहन के मक्का खेत में लोगों ने स्कूल ड्रेस में बच्ची के शव को देखा. खेत में बच्ची का शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गयी.
लोगों ने इसकी सूचना अंजली के परिजनों को दी. मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सदल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. वहीं एसडीपीओ रहमत अली ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. मौके पर लोगों ने बच्ची के गले पर रस्सी का चिह्न देखा, जिससे लोग कयास लगा रहे है कि अंजली की हत्या गला दबाकर की गयी है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि बच्ची की गला घोंट कर हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि हत्या के मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










