व्यवसायी के घर से 90 हजार की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 7:13 AM
विज्ञापन
छातापुर (सुपौल) : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में बुधवार की देर रात आधा दर्जन लोगों ने धावा बोल कर एक व्यवसायी के घर 90 हजार रुपये नगद लूट लिये. लूटपाट के दौरान आरोपियों द्वारा व्यवसायी सहित घर की महिलाओं के साथ मारपीट भी की गयी. इसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो […]
विज्ञापन
छातापुर (सुपौल) : राजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में बुधवार की देर रात आधा दर्जन लोगों ने धावा बोल कर एक व्यवसायी के घर 90 हजार रुपये नगद लूट लिये. लूटपाट के दौरान आरोपियों द्वारा व्यवसायी सहित घर की महिलाओं के साथ मारपीट भी की गयी.
इसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर जबतक लोग जमा हुए तब तक सभी आरोपी मौके से भागने में सफल रहा. भागने के क्रम में गृहस्वामी ने दो लोगों को पहचानने का दावा किया जा रहा है. पीड़ित गृहस्वामी द्वारा सूचना दिये जाने के बाद मौके पर ओपी प्रभारी पहुंचे और आवश्यक जानकारी लेने के बाद लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
मारपीट में जख्मी रामचंद्र भगत, पवन भगत, ललिता देवी, भोला भगत, चंदन भगत एवं महंथी भगत को उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया. जहां उपचार के बाद रामचंद्र भगत को आंख में गंभीर चोट रहने के कारण बाहर रेफर किया गया है.घटना को लेकर व्यवसायी श्री भगत के आवेदन पर पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध प्राथमीकि दर्ज कर लिया है.
व्यवसायी श्री भगत ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य भोजन के उपरांत सो रहे थे.तकरीबन 11 बजे रात में गांव के ही कृष्णा उरांव व शंकर उरांव अन्य साथियों के साथ आ धमके और मुख्य द्वार के दरवाजा को तोड़ते हुए अंदर घुस कर लूटपाट व मारपीट करने लगे. इस दौरान उन लोगों ने दुकान का दरवाजा तोड़ दिया और गल्ला सहित एक डब्बे में रखे 90 हजार रुपये नगदी लूट लिया.विरोध करने पर महिला सहित सभी सदस्यों के साथ चाकू से प्रहार करते जख्मी कर दिया.वहीं आरोपियों द्वारा टीभी सेट इलेक्ट्राॅनिक तराजू सहित अन्य कई सामग्री को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया.घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य काफी दहशत में हैं.
वहीं देररात डकैती की शक्ल में घटना को अंजाम दिये जाने के बाद ग्रामीण इलाके में व्यवसाय करने वाले लोगों के बीच एक बार फिर दहशत व्याप्त हो गया है.इस बावत पूछने पर डीएसपी त्रिवेणीगंज चंद्रशेखर विद्यार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी ओपी पुलिस द्वारा नहीं दी गयी है. बावजूद इसके वे स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित व्यवसायी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










