सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2016 7:12 AM
विज्ञापन
सरायगढ़ : एस एच 76 सड़क मार्ग पर गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक चार वर्षीय बालिका बुरी तरह जख्मी हो गयी़ जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया़ जानकारी अनुसार गोपालपुर निवासी मृतका रूमा कुमारी अपने नाना रामजी सुतिहार के घर शादी समारोह में भाग लेने अपने माता-पिता के साथ सरायगढ़ आयी हुई […]
विज्ञापन
सरायगढ़ : एस एच 76 सड़क मार्ग पर गुरुवार को बाइक की ठोकर से एक चार वर्षीय बालिका बुरी तरह जख्मी हो गयी़ जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया़ जानकारी अनुसार गोपालपुर निवासी मृतका रूमा कुमारी अपने नाना रामजी सुतिहार के घर शादी समारोह में भाग लेने अपने माता-पिता के साथ सरायगढ़ आयी हुई थी़ इसी दौरान एस एच 76 पर एक अज्ञात बाईक की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी़ बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल इलाज हेतु पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया़
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एस एच 76 को जाम कर प्रदर्शन किया गया़ सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उदय बहादुर एवं किशनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने जाम स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया़ थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










