नम आखों से दी मां को विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2016 5:16 AM
सुपौल : जिले भर के श्रद्धालुओं ने रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विधान पूर्वक विसर्जन किया़ साथ ही कई स्थानों से भक्तजनों द्वारा गाजे – बाजे के साथ झांकी निकाल कर आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया़ जहां भक्तजनों द्वारा माता सरस्वती का जयकारे भी लगाये गये़ श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे […]
सुपौल : जिले भर के श्रद्धालुओं ने रविवार को मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विधान पूर्वक विसर्जन किया़ साथ ही कई स्थानों से भक्तजनों द्वारा गाजे – बाजे के साथ झांकी निकाल कर आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया़ जहां भक्तजनों द्वारा माता सरस्वती का जयकारे भी लगाये गये़ श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारे की गूंज से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया़ नगर भ्रमण के दौरान भक्तजनों ने जम कर रंग व गुलाल उड़ाया़ इसके उपरांत मां शारदे की प्रतिमाओं को समीप स्थित नदी,
नहर व पोखर में प्रवाहित किया़ साथ ही छात्रों ने मां सरस्वती से बुद्धि व विद्या भरने की कामना किया़ प्रतिमा विसर्जन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न किया गया. रविवार की अहले सुबह छोटे – छोटे बच्चों ने रंग- बिरंगे वस्त्र पहन कर समीप के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे़ जहां मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया़ साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन के कार्य में जुट गये़ प्रतिमाओं के नगर भ्रमण को लेकर सजाये जा रहे ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन को देख बच्चे काफी उत्साहित हो रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










