गेहूं के खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2016 3:48 AM

विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवा कर शव के शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास शव का हाथ-पैर जला हुआ, उपचार के दौरान मौत की आशंका किसनपुर : थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव से पूरब नवोदय विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क से सटे गेहूं के खेत में अज्ञात 40 वर्षीय युवक की लाश सोमवार को बरामद की गयी. […]

विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवा कर शव के शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास

शव का हाथ-पैर जला हुआ, उपचार के दौरान मौत की आशंका
किसनपुर : थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव से पूरब नवोदय विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क से सटे गेहूं के खेत में अज्ञात 40 वर्षीय युवक की लाश सोमवार को बरामद की गयी. जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग शव को देखने पहुंच गये. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. सोमवार की सुबह खेत में काम करने गये लोगों ने खेत में अज्ञात शव को देख पुलिस को सूचना दी. शव के पास से दवा एवं मच्छरदानी बरामद किया गया. शव का हाथ-पैर जला हुआ था. शव को देखने से प्रतीत होता है कि जलने के बाद उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी,
जिसे लाकर यहां फेंक दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन