डीडीसी को दी गयी विदाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2016 3:25 AM

विज्ञापन

सुपौल : प्रोन्नति के बाद स्थानांतरित डीडीसी हरिहर प्रसाद के सम्मान में शनिवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया. समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में अपर समाहर्ता अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान डीडीसी श्री प्रसाद को विदाई दी गयी. मौके पर डीएम बैद्यनाथ यादव ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए […]

विज्ञापन

सुपौल : प्रोन्नति के बाद स्थानांतरित डीडीसी हरिहर प्रसाद के सम्मान में शनिवार की शाम समारोह का आयोजन किया गया. समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में अपर समाहर्ता अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान डीडीसी श्री प्रसाद को विदाई दी गयी. मौके पर डीएम बैद्यनाथ यादव ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्मठता और काम के प्रति लगन का ही परिणाम है कि वे आज भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हो कर निदेशक एमडीएम बन कर जा रहे हैं.

एडीएम आपदा कुमार अरुण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता सुशील कुमार, सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी, वीरपुर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, बीडीओ रचना भारती सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्री प्रसाद के सुखद व सफल जीवन की कामना की. मौके पर जिला नाजिर आइके कर्ण, नंद कुमार झा, अमरेंद्र झा, सूर्य नारायण राम, कामेंदु प्रसाद आदि मौजूद थे.

जिला परिषद के सभागार में भी विदाई समारोह किया गया. अध्यक्षता जिप अध्यक्ष अंजु देवी ने की. मौके पर डीएम बैद्यनाथ यादव, एसपी डॉ कुमार एकले भी थे. अध्यक्ष अंजु देवी ने श्री प्रसाद के मंगल जीवन की कामना की.

मौके पर जिप सदस्य जीवनेश्वर साह, जियाउर्रहमान, परवेज नैय्यर, रेखा देवी, रमेश प्रसाद यादव, प्रधान सहायक दिलीप कुमार सिंह, कनीय अभियंता सतीश चंद्र सिंह, रामानंद गुप्ता, सुमन कुमार, ऋषि कांत विश्वकर्मा, नूनू लाल मंडल, बाबू साहब महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन