एसएसबी दे रहा पोलियोरोधी ड्रॉप पिलाने में योगदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2016 2:46 AM

विज्ञापन

वीरपुर : सीमा की चौकसी से अलग इन दिनों वीरपुर स्थित एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवान पोलियो मुक्त भारत बनाने के कार्य में सहयोग कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों एसएसबी के जवान जगह-जगह पोलियो बॉक्स लिये शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाते देखे जा सकते […]

विज्ञापन

वीरपुर : सीमा की चौकसी से अलग इन दिनों वीरपुर स्थित एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवान पोलियो मुक्त भारत बनाने के कार्य में सहयोग कर रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों एसएसबी के जवान जगह-जगह पोलियो बॉक्स लिये शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाते देखे जा सकते हैं.

एसएसबी जवानों के इस कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है. एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट आर भलोठिया ने कहा कि सीमा की सुरक्षा के अलावे एसएसबी के जवान अन्य कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहते हैं. उन्होंने आम लोगों से जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस अथवा ब्लड की जरूरत होने पर एसएसबी के कंट्रोल रूम में 9431821349 पर संपर्क करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन