संदिग्ध अवस्था में 13 वर्षीय बालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2016 7:39 AM
वीरपुर : थाना क्षेत्र के कटैया गांव स्थित वार्ड नंबर 01 में एक 13 वर्षीय किशोर की शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से मौत का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मृत बालक रवि दास के पिता देव नारायण दास ने भीमनगर ओपी को दिये आवेदन में पुत्र की हत्या किये जाने का […]
वीरपुर : थाना क्षेत्र के कटैया गांव स्थित वार्ड नंबर 01 में एक 13 वर्षीय किशोर की शुक्रवार को रहस्यमय तरीके से मौत का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर मृत बालक रवि दास के पिता देव नारायण दास ने भीमनगर ओपी को दिये आवेदन में पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. देव नारायण दास का पुत्र रवि दास गुरुवार की रात भोजन करने के बाद घर में सोने चला गया था. शुक्रवार को उसकी लाश आंगन में पायी गयी. पुत्र का शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची भीमनगर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बालक की मौत किस कारण हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है. ओपी अध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










