सुपौल : नाबालिग के साथ गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 5:00 AM
सुपौल : जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर स्थित वार्ड नंबर आठ में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना 18 जनवरी की बतायी जा रही है. पड़ोस से छठ्ठी के भोज से वापस लौट रही नाबालिग को उसी मुहल्ले के युवकों ने अगवा कर खेत में ले जाकर […]
सुपौल : जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमनगर स्थित वार्ड नंबर आठ में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. घटना 18 जनवरी की बतायी जा रही है. पड़ोस से छठ्ठी के भोज से वापस लौट रही नाबालिग को उसी मुहल्ले के युवकों ने अगवा कर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










