55 लीटर पेट्रोल समेत अन्य सामग्री जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 2:55 AM
वीरपुर : भारतीय प्रभाग से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे खाद्य पदार्थ, पेट्रोल समेत अन्य सामान को एसएसबी के जवानों ने जब्त किया है. एसएसबी 45 वीं बटालियन के इंसपेक्टर हरसुख लाल पटेल के नेतृत्व में जवानों ने गश्ती के दौरान उक्त सामग्री को जब्त करने में सफलता पायी है. श्री पटेल ने बताया […]
वीरपुर : भारतीय प्रभाग से तस्करी कर नेपाल ले जा रहे खाद्य पदार्थ, पेट्रोल समेत अन्य सामान को एसएसबी के जवानों ने जब्त किया है. एसएसबी 45 वीं बटालियन के इंसपेक्टर हरसुख लाल पटेल के नेतृत्व में जवानों ने गश्ती के दौरान उक्त सामग्री को जब्त करने में सफलता पायी है.
श्री पटेल ने बताया कि गश्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 197/3 व 197/4 के बीच तस्कर 4 साइकिल से 55 लीटर पेट्रोल, 7 पैकेट यूरिया व 19 बोरा नमक के साथ भारतीय प्रभाग से नेपाल प्रभाग में जाने का प्रयास कर रहे थे. उसी दौरान गश्ती पर तैनात जवानों ने रोका. हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर तस्कर भाग गए. गश्ती के दौरान इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल राजकेश्वर सिंह, सुधीर कुमार, मनोज सिंह, नजीर अहमद, राम पाल एवं उत्पल चंद्र वर्मन शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










