एक दिन के लिए जारी होगा पास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 1:30 AM
विज्ञापन
कस्टम विभाग वाहनों को जारी करेगा पास एक से अधिक दिन के भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों को एमबीसी से लेनी होगी अनुमति कुनौली : बिना अनुमति के नेपाली नागरिक अपने वाहनों के साथ भारतीय प्रभाग में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. इसके लिए अब सीमा पर नेपाल से आने वाले सभी वाहनों को […]
विज्ञापन
कस्टम विभाग वाहनों को जारी करेगा पास
एक से अधिक दिन के भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों को एमबीसी से लेनी होगी अनुमति
कुनौली : बिना अनुमति के नेपाली नागरिक अपने वाहनों के साथ भारतीय प्रभाग में प्रवेश नहीं कर सकते हैं. इसके लिए अब सीमा पर नेपाल से आने वाले सभी वाहनों को अनुमति लेनी होगी. उक्त जानकारी देते कस्टम के सुपरीटेंडेंट संजय कुमार दास ने बताया कि कमिश्नर आयुक्त कार्यालय सीमा शुल्क निवारण पटना के आदेशानुसार अब नेपाल प्रभाग से आने वाले सभी वाहनों को सीमा पर कस्टम द्वारा अस्थायी पास जारी किया जायेगा. इसके बाद ही वे भारत में प्रवेश कर सकते हैं.
श्री दास ने बताया कि पूर्व में नेपाली नागरिकों को भारतीय प्रभाग में प्रवेश करने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं थी. निर्गत पास केवल एक दिन के लिए ही वैद्य होगा.
पास निर्गत करने के लिए वाहन चालकों को गाड़ी के कागजात, इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होगा. श्री दास ने बताया कि एक से अधिक दिन के लिए भारतीय प्रभाग में प्रवेश करने के लिए विराटनगर एमबीसी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
एसएसबी 35 वीं बटालियन के समादेष्टा अविनाश यादव ने बताया कि नेपाली नागरिकों को नये नियम के बारे में कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए भारत-नेपाल सीमा पर सूचना बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि नेपाल प्रभाग से भारतीय प्रभाग में आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो. इसलिए यह व्यव्स्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










